हिंडोन करौली राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से विगत रात्रि चोरी हुए ट्रक की बरामदगी को लेकर शुक्रवार को ट्रक यूनियन संघ ने विरोध जताया और एसपी के नाम सब इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चोरी गए ट्रक की बरामदगी की मांग की। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के कर्मचारियों ने उन्होंने बताया कि कस्बे के हिंडौन रोड स्थित खटाना पेट्रोल पंप पर 2 जून को चालक द्वारा ट्रक को पार्किंग में खड़ा किया गया था। जिसके बाद चालक अपने परिवार सहित हरिद्वार चला रहा था।

जिसके बाद ट्रक मालिक उस्मान खान जब वहां ट्रक लेने पहुंचा तो ट्रक वहां से गायब मिला। जिसे लेकर पीड़ित ने गुरुवार को महवा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज कराया है। ट्रक यूनियन के कर्मचारी ट्रक यूनियन कार्यालय पर विरोध जताने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां डीएसपी के नहीं मिलने पर उन्होंने थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर रजत खींची को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर हिंडौन रोड पेट्रोल पंप से चोरी हुए ट्रक की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जहां सब इंस्पेक्टर ने उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी, घनश्याम मीणा, शेर सिंह, जगदीश, उस्मान खान सहित अन्य ट्रक यूनियन कर्मचारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves took away the truck parked at the petrol pump
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top