
खेल मंत्री अशोक चांदना का विधायक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत व पार्षदों ने मंत्री चांदना के पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक ने मंत्री को तहसील की खेल से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान करवाने का आग्रह किया।
इस दाैरान कांग्रेस देहात ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश पूनिया, जसवंत पूनिया, अदरीश गहलोत, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, राकेश सुल्खनिया आदि माैजूद थे। अंबेडकर सर्किल पर मंत्री चांदना का खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियाें द्वारा स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लांबा की अगुवाई में द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच अनूप सहारण, कोच जसवंत पूनिया व यासीन खां चौहान, विजय धतरवाल, मोहित पूनिया, भादर पूनिया, संजय पूनिया, शंकर स्वामी आदि ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने खिलाड़ियों की समस्याएं सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
इधर, खेल एवं युवा मामलाें के मंत्री अशोक चांदना का रविवार दोपहर सादुलपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। एमपी चौक वार्ड 6 में एक शादी समारोह में पहुंचे मंत्री चांदना का उनके निजी सचिव जयवीरसिंह कालेरा, रोहताश कालेरा, ईश्वर कालेरा, कांग्रेस जिला सचिव सिकंदर जाटू, पारस श्योराण, राजेश पांचाल, रवि स्वामी, मोहसीन शेख, विनोद वालिया आदि ने स्वागत किया।
चूरू | चूरू बाईपास पर रविवार को यूथ कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री व यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना का स्वागत किया। सैनी ने मंत्री को कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता सप्ताह के तहत लोगों को
जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएसयूआई के हेमंत सैनी, मनीष कुमावत, ध्रुव पूनिया, जीतू प्रजापति, अनिल सैनी, योगेश ढाका अादि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें