सैंथल थाने के हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह के आत्महत्या प्रकरण में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा व आईजी को ज्ञापन दिए। आईजी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आईजी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडीलाल मीणा ने कड़े शब्दों में कहा कि 3 दिन में यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
उधर पूर्व परिवहन मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर सैंथल थाने में कार्यरत रहे कॉन्स्टेबल गिर्राज सिंह निवासी श्यामपुरा जागीर की आत्महत्या का खुलासा कराने और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। कर्नल
राज्यवर्धन राठौर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच करवाएं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा हेड कांस्टेबल गिर्राज प्रसाद वर्मा द्वारा थाना परिसर स्थित आवास में आत्महत्या करना एक दुखद घटना है। राजस्थान पुलिस के ईमानदार कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या करने से विभाग की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा है। उक्त प्रकरण की अति शीघ्र निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की जिससे पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके। राजेंद्र सोरल ने बताया कि 3 दिन में खुलासा नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मृतक के भाई शिव शंकर को जब थाने से सूचना दी गई की हेड कांस्टेबल गिर्राज प्रसाद ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। तो रणधीर,मुरारीलाल ,राजेंद्र ,यादराम ,शिव शंकर व अन्य सैंथल थाने पहुंचे। वहां से सीधे जिला अस्पताल चलने के लिए कहा गया। जहां आत्महत्या की वह कमरा नहीं दिखाया गया। न ही थाने में प्रवेश करने दिया और यहां से जाने के बाद रात भर कोतवाली के पास बने रैन बसेरे में पूरी रात बैठाए रखा। परिजनों को डेड बॉडी के पास नहीं जाने दिया गया। स्टाफ के लोगों द्वारा बताया गया कि गिरिराज प्रसाद ने आत्महत्या की है।
जबकि उन्होंने बताया कि कमरा खुला हुआ था और पंखे पर तौलिया लटका हुआ बताया था। इसके बाद वहां के ग्राम वासियों ने बताया कि मॄतक का झगड़ा पूर्व में होना बताया जा रहा है। मृतक हेड कांस्टेबल गिर्राज सिंह की पत्नी मिश्री देवी ने कहा आईजी से हत्या का मामला दर्ज कर सही व निष्पक्ष रूप से उच्च अधिकारियों द्वारा अनुसंधान कराया जाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा युवा मोर्चा मंडल नारायणपुर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र सोरल, शिव शंकर सरपंच, हनुमान परेडवाल सहित श्यामपुरा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा व परिजन आईजी से निष्पक्ष जांच की मांग व जल्द खुलासा करने के लिए ज्ञापन देने जाते हुए|
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें