लॉकडाउन में बंद दुकानों, प्रतिष्ठानों के बिजली बिलों को माफ करने की मांग को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के शिष्टमंडल ने बिजली कंपनी के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य व मुरली किराडू मुलाकात की।
ज्ञापन में मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, कार्यकारी सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 22 मार्च से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के तहत संपूर्ण बाजार बंद हो गया था, जिससे श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है।

आर्थिक संकट के चलते बिजली बिल भरने में परेशानी आ रही है। राठौड़ ने बताया बिजली कंपनी ने जनवरी-फरवरी के बिलों के आधार पर बिल बनाए जो न्याय संगत नहीं है, इस संबंध में मंडल ने 29 मई 2020 को मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को भी पत्र भेजा है। कार्यकारी सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ने भी 67 हजार करोड़ बिजली कंपनियों को दिए हैं।

साथ ही मध्यप्रदेश सरकार एवं उत्तराखंड सरकार ने भी बिजली के 70 दिनों के बिजली बिल माफ कर दिए है। शिष्टमण्डल में मक्खनलाल अग्रवाल, सुशील शर्मा, गोविंद कच्छावा, सोनूराज आसूदानी, सतीश पुरोहित सहित अनेक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entrepreneurs met electricity company COO to get the bill forgiven
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top