जिले में गुरुवार काे पांच और काेराेना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अजमेर शहर के मदार व रामनगर, किशनगढ़ और अरांई के चार पुरुष और एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब अजमेर जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 450 पहुंच गई है। मदार के मधुबन काॅलाेनी निवासी 72 वर्षीय वृद्ध का जयपुर में उपचार चल रहा है, वहां जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसी प्रकार किशनगढ़ के अरांई स्थित देवपुरी गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध काे परिजनों ने हार्ट व सांस की बीमारी के बाद यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वृद्ध को अजमेर रेफर कर दिया गया। वहीं यज्ञनारायण अस्पताल को सेनिटाइज्ड किया। वृद्ध के बेटे की भी गत दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

अजमेर के रामनगर निवासी एक 42 वर्षीय युवक और ब्यावर के कुमावत काॅलाेनी निवासी 54 वर्षीय महिला, अजमेर में एक संगठन का कार्य देख रहे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार रात डिग्गी बाजार स्थित नवाब का बेड़ा में मिली काेराेना पॉजिटिव महिला के घर के आसपास गुरुवार काे प्रशासन ने बेरिकेडिंग करवा दी।

व्यापरियों के सैम्पल लिए
चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार काे मदार गेट स्थित कस्तूरबा अस्पताल में काेराेना जांच शिविर लगाया गया। शिविर में व्यापारियों और अन्य लोगों के सैम्पल लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट आज आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को नवाब का बेड़ा इलाके में बेरिकेंडिंग कर दी गई।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top