
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में देशभर में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली कर जाेधपुर व बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं काे संबाेधित किया। प्रदेश में शनिवार काे नड्डा की यह दूसरी वर्चुअल रैली थी।
इसके पहले स्मृति ईरानी भी वर्चुअल रैली कर चुकी हैं। प्रभारी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री कैलाश चाैधरी भी मंच पर मौजूद थे। रैली काे संबाेधित करते हुए चीन के हाल में किए गए हमले पर कांग्रेस नेताओं के आराेपाें पर नड्ढा ने कहा कि इनके नेता ताे भारतीय सेना का मनोबल गिराने से भी नहीं चूके।
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस अपनी सीमित जानकारी का प्रदर्शन करते हुए सभ्य भाषा का भी प्रयोग नहीं कर पा रही है। उन्हाेंने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि न कोई घुसा और न कोई घुसा हुआ है।
भारत की सेना जल, थल, नभ में पूरी ताकत के साथ अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और सेना काे पूरी छूट दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 6 साल में किए कार्यों को उपलब्धियों भरा बताया।
वर्चुअल रैली के प्रारंभ में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धाजंलि भी दी गई। नड्डा ने लाॅकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन कर उन्हें बधाई भी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रैली काे संबाेधित किया और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रही है। राजस्थान वर्चुअल रैली के प्रभारी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने रैली के समापन में प्रधानमंत्री के वोकल से लोकल की बात का संकल्प दिलाया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाेशी, पूर्व संसदीय सचिव लादूराम विश्नाेई, घनश्याम ओझा, डाॅ. महेंद्रसिंह राठाैड़ व अशाेक बाहेती ने भी हिस्सा लिया।
मोदी सरकार की छह साल की उपलब्धियों की जानकारी दी
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी शैलाराम सारण ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली के संबोधन में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र से युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान शामिल हुए।
सारण ने बताया कि इस जनसंवाद रैली को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार की छह वर्ष के शासन की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कार्यकर्ताओं को आपसी जुड़ाव के साथ आमजन के बीच रहकर निरंतर सजग प्रहरी की भूमिका निभाने का संदेश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें