ईश्वर के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। यह कहावत चरितार्थ हुई। चंद दिनों पहले तक नेवरा गांव निवासी मगसिंह चौहान किडनी प्रत्यारोपण के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को उनकी पीड़ा दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद मदद का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शनिवार शाम तक जारी था।

शनिवार तक मगसिंह की पत्नी अणचीकंवर के बैंक खाते में 38 लाख रुपए जमा हो गए थे। जबकि 2 लाख रुपए तो लोगों ने उनके घर पहुंचकर दिए। अब तक उनके परिवार को 40 लाख रुपए की सहयोग राशि मिल चुकी है। मगसिंह की पत्नी ने बताया कि हमें इतने बड़े सहयोग की उम्मीद नहीं थी। मगर 36 कौम ने हमारा सहयोग किया।

उनके संबल से हमें इस बीमारी से लड़ने में सहायता मिली है। उन्होंने मदद करने वाले सभी भामाशाहों व भास्कर का आभार व शुक्रिया जताते हुए कहा कि अब हमें और अधिक सहयोग की जरूरत नहीं है। अब हम जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर किडनी प्रत्यारोपण करवाने के लिए इलाज शुरू करवाएंगे।
इलाज के साथ अब बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित

मगसिंह के परिवार को पिछले दो दिनों में 40 लाख रुपए की सहायता मिल चुकी है। परिवार के सदस्यों ने भी इस मदद को जरूरत से ज्यादा बताया है। उनका कहना है कि इलाज के लिए 10 लाख रुपए की जरूरत थी। अब ज्यादा पैसों की सहायता मिलने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

मगसिंह ने बताया कि वे सभी लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद की है उन सभी का वे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इनकी मदद ने उनके जीवन की दिशा बदल दी है। कल तक जो हालात थे, इन दो दिनों ने वे बिल्कुल बदल दिए हैं।

हरसंभव मदद करेंगे: भामाशाह
शनिवार को ठाकुर भवानी सिंह डाबड़ी, उम्मेद सिंह डाबड़ी, शालिनी राठौड़, पूर्व उप सरपंच ओम सिंह भाटी, हनुमानसिंह राजपुरोहित नेवरा, ओमप्रकाश प्रजापत नेवरा, राम सिंह मांडियाई, डॉ. प्रशांत बिश्नोई, वाइन शॉप ओसियां के अर्जुन सिंह, रूपसिंह, बलवीर सिंह, गोविंद सैन के सहित एडवोकेट भंवर सिंह जाखण सहित कई लोगों का आर्थिक सहयोग कराने में विशेष भूमिका निभाई।

उधर पाली सांसद पीपी चौधरी तथा जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, पूर्व विधायक भैराराम सियोल, निवर्तमान प्रधान ज्योति जाणी, व्यापार संघ ओसियां के अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भास्कर का आभार जताते पीड़ित मगसिंह के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife expressed gratitude, said- thank all the helpers including Bhaskar, the family got more support
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top