क्षेत्र में प्री मानसून पूरी तरह मेहरबान रहा। क्षेत्र में 14 जून को तेज हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। वहीं कई इलाके ऐसे हैं जहां प्री मानसून की बारिश नहीं हुई। बारिश वाले क्षेत्र के किसानों ने 15 और 16 जून को सोयाबीन, मक्का, उड़द फसल की बुआई का कार्य शुरू किया और 20 जून तक पूरा कर लिया। किसानों ने बुआई तो कर दी, लेकिन अब उन्हें मानसून का इंतजार है।
धरियावद क्षेत्र मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है। कभी तेज धूप तो कभी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर शहरी क्षेत्र में लोगों को बिजली की बदहाल स्थिति के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन सुबह 10 बजे करीब बरसाती बादलों ने आसमान से डेरा हटाया तो तेज धूप का प्रकोप शुरू हो गया। जिससे गर्मी एवं उमस ने अपने पैर फैलाकर आमजन को परेशान रखा। वर्तमान में पश्चिमी दक्षिणी हवा चलने के कारण बरसात होने की संभावना कम है। हवा परिवर्तित होने के बाद ही बरसात होने की उम्मीद है। शनिवार सुबह 6 बजे करीब अचानक 5 मिनिट के लिए मध्यम बरसात हुई जिससे सड़के भीग गई लेकिन उमस का माहौल दिनभर छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री से घटकर 38 डिग्री होना दर्ज किया गया। जिसका मुख्य कारण हवा का दबाव होना सामने आया। रात का तापमान 27 डिग्री होना दर्ज किया गया। क्षेत्र में अब तक 105.6 एमएम बरसात होना दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें