चूरू-रतनगढ़ रेलमार्ग पर जुहारपुरा और मौलीसर स्टेशन के बीच मालगाड़ी से सवारी से भरे ऑटो टकरा जाने पर रेलवे में हडकंप मच गया। गुरुवार शाम 7.25 बजे सूचना मिलते ही चूरू से दुर्घटना सहायता ट्रेन लेकर राहत के लिए पहुंच गए।
जुहारपुरा स्टेशन पर एकबारगी अफरा तफरी रही, बाद में पता चला कि ये मॉक ड्रिल चल रहा है तो राहत की सांस ली। इससे पहले शाम 7.25 बजे आपातकाल सायरन की आवाज गूंजते ही मौके पर एआरटी, चिकित्सकों का दल, आरपीएफ, फायर ब्रिगेड आदि सहायता गाड़ी से जुहारपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। चूरू से रेलवे स्टेशन अधीक्षक मूलचंद सैन, आरपीएफ चौकी प्रभारी रमेश कुमार, रतननगर एसएचओ मलिकतसिंह व सीनियर सेक्शन इंजी. दिलीपसिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे। घायल यात्रियों का इलाज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें