गांव मेलूसर में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भंवरलाल पुत्र रामूराम मेघवाल निवासी मेलूसर ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई नेमीचंद बुधवार को खेत में सब्जी पर स्प्रे करते समय बेहोश हो गया। उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें