उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को दो बार तेज बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया तथा तापमान में गिरावट आने से लोगों ने तेज गर्मी से राहत ली। वही यह बारिश किसानों के लिए काफी लाभप्रद मानी जा रही है। आषाढ़ में अच्छी बारिश होने से किसान अपनी फसलों की बुवाई करते हैं। ऐसे में बारिश होने से किसान बाजरा, मक्का, तिल, ज्वार आदि फसलों की बोआई की जाती है।
सोमवार को दोपहर में दो बार तेज बारिश हुई। इससे सब्जी मंडी मार्ग, स्टेशन चौराहा आदि स्थानों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद मौसम खुशगवार होने से लोगों ने तेज गर्मी तथा उमस से राहत ली। चौथ का बरवाड़ा मुख्यालय के साथ आसपास के क्षेत्र में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
उपखंड मुख्यालय खंडार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दो घंटे झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। कस्बे में सुबह करीब 7 से 9 बजे तक झमाझम बारिश हुई। रात को मौसम साफ था। जैसे ही सुबह हुई और लोग नींद से जागे अचानक से क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया। आकाश में बादलों के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक जारी रही।
इससे लोगों को तेज गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि भीषण गर्मी में इस बारिश से खेतों में नमीं हो जाने से क्षेत्र में हकाई जुताई का कार्य तेज गति से शुरू होने के साथ बुवाई भी हो सकती है। दूसरी ओर रणथंभौर अभयारण्य के जलस्त्रातों एवं क्षेत्र के नदी, नालों एवं तालाबों में भी पानी की आवक हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें