अल्पसंख्यक मामलात एवं जिले के प्रभारी अधिकारी सालेह माेहम्मद का दावा है कि राज्य सरकार ने काेविड से लेकर टिड्डी नियंत्रण तक बेहतर इंतजाम किए हैं। केन्द्र उतनी मदद नहीं कर रहा है जितनी जरूरत है। नरेगा में ज्यादा से ज्यादा लाेगाें काे काम देना। बाहर से आए प्रवासियाें के भी जाॅब कार्ड बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। बंद पड़े उद्याेगाें काे फिर से चालू कर लाेगाें काे राेजगार दिलाने के भी बड़े पैमाने पर प्रयास हाे रहे हैं।

वैश्विक संगठनाें ने कहा है कि जुलाई में टिड्डी का प्रकाेप बढ़ेगा। इसके लिए केन्द्र काे विभिन्न देशाें काे से बातचीत कर नियंत्रण के उपाय तेज करने हाेंगे। यह केन्द्र की जिम्मेदारी है। बड़े ड्राेन, हैलिकाॅप्टर जैसे संसाधन जुटाने चाहिए। राज्य सरकार ने हर पंचायत में केमिकल उपलब्ध करवाया है। ट्रैक्टर के इंतजाम किए हैं।

बीकानेर में काेविड के प्रति जागरूकता अभियान का आगाज करने के बाद वे पत्रकाराें से बातचीत कर रहा था। कहा, बीकानेर के काेराेना के हालात की समीक्षा की है। हालांकि दाे दिन में अचानक माैतें बढ़ी हैं लेकिन डाक्टर्स से इन पर पूरी रिपाेर्ट ली है। इनमें अधिकांश राेगी दूसरी बीमारियाें से पीड़ित भी थे।

काेविड हाॅस्पिटल में मृतक काे नहीं उठाने, सफाई-खाने जैसी व्यवस्थाओं पर कई शिकायतें सामने आई हैं। हाॅस्पिटल और मेडिकल काॅलेज के अधिकारियाें काे इनमें सुधार की सख्त ताकीद की है। पूरे मामले की जांच भी करवा रहे हैं। गैर काेविड बीमारियाें के उपचार का बंदाेबस्त पुख्ता करने काे कहा है।

इसमें काेताही बरती ताे कार्रवाई हाेगी। राहुल गांधी के माेदी पर ट्वीट और इसके विराेध में भाजपा की ओर से किए गए जा रहे प्रदर्शनाें पर बाेले, जब हम पहले से जानते थे कि चीन विश्वसनीय नहीं है ताे उनके राष्ट्रपति के साथ झूले क्याें झूलते हैं।

काेराेना नियंत्रण के प्रयासाें पर कहा, सरकार इसके प्रति अब पूरी तरह जन-जागरण में जुटी है। वजह, इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति काे खुद बचना हाेगा। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा उपाय है। लाेग दूरी रखें, हाथ धाेएं और मास्क पहनें ताे बीमारी से बचाव हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minister-in-charge Saleh Mahlem Belle-State is making better arrangements from grassroots to locust control, less central assistance
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top