विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ कार्यालय पर विधायक सुरेश मोदी, उपखंड अधिकारी साधुराम जाट, तहसीलदार बृजेश गुप्ता सहित कई अधिकारियों ने पौधरोपण किया। सचिव छैलबिहारी जाखड़ ने बताया कि राजेन्द्र महराणियां, डॉ.रणजीत महराणियां, डॉ.विनोद त्यागी, दिलीप तिवाड़ी, ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश प्रसाद, शिंभुदयाल सैनी, शंकरलाल वर्मा, अजय भारद्वाज कई लोग शामिल हुए। पौधरोपण के बाद सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

राजकीय संस्कृत कॉलेज में एसडीएम, तहसीलदार व मेघंवश जागृति संस्थान ने सफाई कार्मिकों का सम्मान कर पौधरोपण किया। बाद में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गये। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ.रणजीत महराणियां, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महराणियां, प्राचार्य महेश कल्याण आदि शामिल हुए। पशु चिकित्सालय के बाहर पशुओं के लिए खेल को साफ कर पानी भराया गया।
एसडीएम लक्ष्मीकांत गुप्ता व तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य में वन विभाग परिसर में 11 पौधे लगाए गए। इस दौरान पक्षियों के लिए 21 परिंडे भी बांधे गए। यह जानकारी वन विभाग के रेंज ऑफिसर देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी। इसी प्रकार खांडल विप्र विश्व परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण खांडल के सानिध्य में एलबीएस कॉलेज परिसर में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सुरेश चोटिया, बाबूलाल बणसिया आदि मौजूद थे।
गांव मोहनपुरा के मंगल चंद , जगदीश, राजकुमार, कानाराम ठेठ व जीत सर के द्वारा क्रीटीजमा.ऑन लाइन वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन विश्व स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई । इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विजेताओं को डॉ. आरपी व आईयू खान प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
रोलसाहबसर में संघ स्तरीय कार्यकर्ताओं का शुभारंभ विधायक हाकम अली खान व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बजरंग लाल स्वामी ने परिंडा लगाकर किया। स्थानीय संघ मुख्यालय पर पौधारोपण, परिंडे लगाना, पर्यावरण खेल, पंपलेट वितरण, किचन गार्डन में सेवा कार्य, जैव विविधता प्रदर्शनी, घड़वा जोहड़ा में श्रमदान कर पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। पांच दिवसीय कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्काउटस व गाइड्स का प्रिंस स्कूल के निदेशक करण सिंह जाखड़ ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने दैनिक भास्कर के पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ अभियान शुरू किया। पकंज शर्मा और केके सैनी जोनी ने बताया कि पूरे कस्बें में 101 विशेष तरीके के परिंडे लगाने का अभियान राजस्थान गो सेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी के सानिध्य में शुरू किया गया। वहीं, राउमावि गोठड़ा भूकरान के वाणिज्य व्याख्याता श्रवण कुमार जाखड़ के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। लक्ष्मणगढ़ | पूनिया का बास में युवाओं द्वारा पौधरोपण किया गया।

गांव के फुटबॉल मैदान में बसपा के जिला महासचिव मुकेश राड़, राजू पूनिया, विकास पूनिया आदि ने पौधे लगाकर इनकी सार संम्भाल का जिम्मा लिया। बगड़िया स्कूल में सचिव पवन गोयनका व प्राचार्य मधुलिका मिश्रा की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण किया। चूड़ीमियांन में सरपंच प्रतिनिधि शरीफ खान, युवा कार्यकर्ता नरेंद्र भड़िया, वीडीओ रमेश कुमार ने 100 पौधे लगाने के अभियान शुरु किया।
लोसल | कस्बे के धुणीदास बगीची में शुक्रवार को पौधरोपड़ किया गया। परमहंस ग्रुप के चेयरमैन एवं भामाशाह सुरेश शेषमा, देवीलाल बाजिया, एस एफ आई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार ने 51 पौधे लगाए।
खंडेला | ग्रीनपथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोसाइटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में गांव होद और बालाला की ढाणी में पौधे लगाए गए। वहीं खटीक सेवा समाज संस्थान के राजेश कुमार खटीक ने अपने जन्मदिन 21 पेड़ पौधे और 21 परिंडे लगाए। वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भी श्मशान घाट में पौधरोपण किया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर, खेल, परिंडे, चुग्गा पात्र, किचन गार्डन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राजकीय उमाविगोवर्धनपुरा एवं सामोताकाबास स्कूल में पौधरोपण के बाद परिंडे एवं चुगा पात्र लगाए गए।
बावड़ी | ग्राम पंचायत लाखनी में भीम आर्मी टीम सीकर व अम्बेडकर युवा टीम लाखनी के सयुंक्त तत्वावधान मे पौधे लगाए गए। श्यामलाल मेघवाल ने यह जानकारी दी। इसी तरह राउमावि बावड़ी के प्रधानाचार्य केशर राम बिजारणिया ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर देखरेख की जिम्मेदारी ली।
थोई | विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री वीर तेजा सेवा समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस थाने में 101 पौधे लगाए गए। समिति के चेयरमैन पूर्ण मल जाट ने बताया कि अस्पताल परिसर में 51 पौधे छायादार व थाना परिसर में 50 पौधे लगाए गए। सरपंच रामप्रकाश सैनी व कल्याणपुरा सरपंच पवन साईं मौजूद थे।
चला | सांसद आदर्श गांव की राउमावि में प्राचार्य सुरेश सिरावता के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे लगाये गये। इधर ठीकरिया चला कांग्रेस सेवादल ने नीमकाथाना प्रभारी मोहन मील के नेतृत्व में किया पौधारोपण किया।
पाटन |वन विभाग कार्यालय के पास वनकर्मियों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रेंजर नरेंद्र सैनी ने जानकार दी।
खाटूश्यामजी | कस्बे के वार्ड सात में पार्षद मुकेश गढ़वाल के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस मौके पर भगवान सहाय मुंडोतिया,ओमप्रकाश, रमेश,सांवरमल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
रींगस | सरगोठ ग्राम के राप्रा स्वास्थ्य केंद्र मैं पौधे लगाए गए। आभावास में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। ग्राम पंचायत सरगोठ के पूर्व उप सरपंच शंकर सिंह शेखावत ने बताया डॉ. पल्लवी चौधरी की प्रेरणा से स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Environmental lovers pledged for conservation by planting saplings
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top