देशभर में कोचिंग एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके सीकर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर स्कूलों और कोचिंग संस्थानों ने विशेष व्यवस्थाएं की है। विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों ने अपने यहां हॉस्टल और कमराें को सेनेटाइज करवा कर तैयार कर दिया है।

हर छात्र को अलग से रूम दिया जाएगा। वहीं सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड साबुन के किट की विशेष व्यवस्था की गई है। जो अभिभावक अपने बच्चों के साथ रहना चाहते हैं उनके लिए भी अलग से हॉस्टल में व्यवस्था की गई है। 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए टीचर्स के विशेष पैनल बनाए गए हैं। अध्यापकों ने शेष रही परीक्षाओं के शॉर्ट नोट्स भी तैयार किए हैं। नीट, जेईई और बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीकर के विद्यालय और कोचिंग संस्थान देश भर में अपनी अलग पहचानबना चुके हैं।

इसके चलते सीकर के स्कूल व कोचिंग संस्थान अभिभावकों की पहली पसंद बन चुके हैं। सीकर जिले में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के साथ ही हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के हजारों छात्र पढ़ाई के लिए आ रहे हैं।

संस्थान के स्टाफ की भी स्क्रीनिंग कर सेनेटाइज किया जा रहा
बाहर से आने वाले हर छात्र और अभिभावक की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही संस्थान और हॉस्टल में प्रवेश करने के दौरान व बाहर जाने पर थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की जा रही है। संस्थान के स्टाफ, मेस के कर्मचारी, स्टॉफ सहित सफाई कर्मियों की स्कैनिंग करके और उन्हें सेनेटाइज करके ही संस्थान में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के साथ मैस में भी खाना खाने के लिए एक हॉल में सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सलेक्टेड टेबल ही लगाई गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को यह ऑप्शन भी दिया गया है कि वे हॉस्टल में अपने कक्ष में ही मेस से टिफिन भी मंगवा सकते हैं।
संस्थानों ने बनाया टीचर्स का पैनल
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अलग से टीचर्स का पैनल बनाया है। जिससे कि शेष रही परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो। विषयों के लिए शिक्षकों के पैनल विशेष पाठ्य सामग्री तैयार करके दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top