राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए राज्य सरकार के वेट को भी जिम्मेदार बताने पर कहा कि मुझे लगता है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भांग खाते हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लगा रखा है और प्रदेश में तत्कालीन भाजपा सरकार के समय टैक्स की दर प्रदेश में क्या थी। चांदना ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए इस तरह की अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं।
कोरोना की जंग में राजस्थान सरकार ने पूरे देश में ही नहीं पूरी दुनिया में एक आयाम स्थापित किया है। देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में कोरोना रिकवरी रेट है। चांदना ने रविवार को जयपुर से सादुलपुर जाते समय हाईवे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेलों का वातावरण बढ़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें