कोरोना लॉकडाउन की वजह से इस साल एक महीना देरी से हुई वन्यजीव गणना के आंकड़े आ गए हैं। जंगलों में अलग-अलग जगह बने वाटर पाॅइंट्स पर यह वन्यजीव गणना 5 जून सुबह 8 से 6 जून सुबह 8 बजे तक की गई थी। हर साल यह गणना मई में फुल मून में होती है, पर कोरोना की वजह से जून में की गई। इस दौरान कुल 3568 वन्यजीव देखे गए।
इनमें 1244 नर, 1744 मादा, 151 बच्चे और 429 वन्यजीवों के नर-मादा होने का पता नहीं चला। गणना में वन्यजीव बघेरे 3, सियार 176, जंगली सूअर 153, जरख 11, रोजड़े 1166, मोर 1636, चिंकारे 55, जंगली बिल्ली 21, लोमड़ी 13, भेड़िये 15, लंगूर 220, नेवले 11, 7 सारस, जंगली मुर्गे चार, शिकारी पक्षी 31, बिज्जू छोटा दो, कबर बिज्जू 11, चीतल 10, काला हिरण 11, सेही पांच, भालू एक दिखे।
दूसरी ओर, गणना में बाघ, गिद्द, राजगिद्द, घड़ियाल, मगर, बिज्जू बड़ा, सियागोह, सांभर, चोसिंगा, मरु बिल्ली, मछुआरा बिल्ली, मरू लोमड़ी नजर नहीं आए।
पक्षी गणना-बरधाडैम में ये परिंदे नजर आए
पक्षी गणना वेटलैंड बरधाडैम, रामनगर तालाब और अभयपुरा डैम में जनवरी में की गई थी। हालांकि अधिकृत वेटलैंड बरधाडैम है, जिसके आंकड़े जारी किए गए। पक्षी गणना जनवरी की बजाय दिसंबर में होती तो प्रवासी और देसी परिंदों की तादाद ज्यादा नजर आती।
गणना में रेड वाटल्ड लेपविंग 14, रिवर लेपविंग 17, यूटन रिंग्ड प्लोवर 30, लिटिल स्टिंट 45, रुफ 60, रूडी शेल्डक 15, कॉमन टेल 30, कोमन क्रेन 15, सारस क्रेन 35, ग्रेट व्हाइट पेलिकन 18, डालमेशियन पेलिकॉन 54, ग्रेट कोरमोरेंट 351, लिटिल कोरमोरेंट 455, ग्रे हेरोन 17, ग्रेट व्हाइट इग्रेट 10, लिटिल इग्रेट 60, केटल इग्रेट 10, पेंटेड स्टॉर्क 40, एशियन ओपन बिल एक, वूली नेक्ड स्ट्रॉक तीन,ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क नौ, बार हेडेड गूज 250, व्हाइल स्पून बिल 20, ग्रेटर फ्लेमिंगो आठ, स्पूट बिल्ड डक चार नजर आए।
वन्यजीव गणना लेट हुई
^ इस बार एक महीने वन्यजीव गणना लेट होने और बार-बार बरसात आने से जंगलों में पानी आसानी से मिल गया, ऐसे में वन्यजीव वाॅटर पाॅइंट्स पर पिछले साल की गणना से इस बार 200 से 300 वन्यजीव कम नजर आए। साथ ही छह जून की रात चंद्रग्रहण भी था, इससे भी फर्क पड़ा।सुरेश मिश्रा, डीएफओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें