प्रदेश में कोरोना बेकाबू हाे रहा है। मंगलवार को 716 रोगियों के बाद बुधवार को भी 659 नए रोगी मिले। कुल मरीज 22063 हो गए हैं। वहीं, बुधवार को 10 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 482 तक पहुंच गई। इनमें जयपुर में 3, कोटा में 2, स. माधोपुर, जोधपुर, दौसा, बीकानेर और अजमेर में 1-1 रोगी की मौत हुई।

बुधवार को फिर दूसरे जोधपुर में कोरोना का तांडव दिखा। यहां मंगलवार को 183 और बुधवार को 143 मरीज मिले। यह प्रदेश में सर्वाधिक है। अलवर में 126 रोगी मिले। इसके अलावा नए रोगियों में जयपुर के 67, बीकानेर के 49, पाली के 32, बाड़मेर के 27, राजसमंद के 27, भरतपुर-नागौर के 24-24, उदयपुर के 17, जालौर-झुंझुनूं के 16- 16, कोटा के 14, दौसा के 12, भीलवाड़ा-धौलपुर के 11-11, अजमेर के 8, सिरोही के 4, चूरू-सीकर के 3-3, करौली, स. माधोपुर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ व टोंक के 2-2, डूंगरपुर-श्रीगंगानगर और झालावाड़ का एक-एक शामिल है। इसके अलावा 8 रोगी बाहरी राज्यों के हैं। 7 दिन में 4 हजार नए रोगी मिलने से अस्पतालों में भर्ती रोगी औसतन 3 हजार से बढ़कर 4715 हो गए हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर के पावटा कस्बे में रैडम सैम्पल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top