अभिभाषक परिषद कोटा द्वारा परिषद के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए बुधवार को विभिन्न समितियों का गठन किया गया। परिषद के अध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान व महासचिव रामबाबू मालव ने बताया कि परिषद के कार्यों में सहयोग के लिए चार समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में 9 सदस्यों होंगे तथा इन समितियों में अभिभाषक परिषद के अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है।
अनुशासन समिति : एडवोकेट अनिल कुमार माथुर, वाहिद खान, दीपक शर्मा (सीनियर),विकास यादव, रोहित सिंह राजावत, मुकुट बिहारी पारेता, अरूण ऐनिया, शंभू सोनी, कुलदीप जादौन को शामिल किया गया है।
संविधान संशोधन परामर्श समिति : एड. राजेश शर्मा, रघुनंदन गौत्तम, रमेश चंद कुशवाहा, अख्तर खान अकेला, अतुल माथुर, महेंद्र राय जैन, हरि सिंह, मनोज नामा, ललित किशोर को शामिल किया है।
अधिवक्ता दूरभाष निर्देशिका संपादक समिति : एड.महेश शर्मा, कमल नयन सक्सेना, परमेश्वर दयाल दाधीच, विरेंद्र गौड,लक्ष्मण सिंह गौड, राजकुमार नंदवाना, मोहनलाल मालव, भूपेंद्र वर्मा, शोरीना बेगम को शामिल किया है।
विज्ञापन संकलन समिति : एड. नरेश शर्मा (सीनियर) भीम सिंह यादव,संजय शर्मा, आशीष जैन, नरेंद्र नागर, मनोज गौतम, जितेंद्र सिंह हाड़ा, सोनल विजयवर्गीय, दीपक महिंद्रा को शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें