शहर में काेराेना ने लगातार चाैथे दिन शतक मारा। शुक्रवार काे 113 नए संक्रमित मिले। मरीजों का यह उफान मार आंकड़ा संक्रमण के फैलाव से ज्यादा जमकर होती सैंपलिंग से बढ़ रहा है। चार दिनों में कुल 17116 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 494 यानी 2.88% पॉजिटिव आए। 3 जुलाई से अब तक एक भी ऐसा दिन नहीं निकला जिस दिन सैंपलिंग 3 हजार से कम हुई हो। गुरुवार को सर्वाधिक 5081 टेस्ट किए गए।

वहीं जुलाई माह की बात की जाए तो 10 दिनाें में ही 35976 टेस्ट हाे चुके हैं। इनमें 788 यानी 2.19% संक्रमित मिले। उधर शुक्रवार को नए राेगिया में उम्मेद अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूती विभाग के सीनियर डॉक्टर व दो नर्सिंगकर्मी, एमडीएम अस्पताल व महात्मा गांधी अस्पताल के दो-दो नर्सिंगकर्मी व हाईकोर्ट के 9 कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं।

संक्रमिताें का आंकड़ा 3581 पहुंच गया है। इन 10 दिनाें में 15 माैतें हाे चुकी हैं। हालांकि तीन दिनाें से जारी माैताें का सिलसिला शुक्रवार काे टूट गया। वहीं एक साथ 97 राेगियाें काे डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक 2723 राेगी स्वस्थ हाे चुके हैं।

जुलाई में जबरदस्त सैंपलिंग, 10 दिन में 35976 सैंपल

चिकित्सा विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह में सैंपलिंग बढ़ा दी गई। पहली जुलाई से अब तक 10 दिनों में 35976 सैंपल लिए गए। पहली जुलाई को 2216 सैंपल लिए गए थे। जबकि सर्वाधिक गुरुवार को 5 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए। जोधपुर शहर में अब तक कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 3581 है, जिनमें से 788 केवल जुलाई में ही संक्रमित आए है, जो कुल सैंपल का 2.19 प्रतिशत है।
96 मरीज शहर व 17 ग्रामीण क्षेत्र से, संक्रमितों में 6 माह व 2 साल के बच्चे भी
शुक्रवार की रिपोर्ट में सर्वाधिक पॉजिटिव मोहपुरा से 8 तथा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से 7 पॉजिटिव आए हैं। वहीं सुभाष नगर से भी 6 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा आंबेडकर नगर व बोरानाडा से 5-5 पॉजिटिव मिले। इसी तरह बड़लों का चौक से 4 पॉजिटिव आए।

मदेरणा कॉलोनी, पटेल नगर, प्रताप नगर व कलाल कॉलाेनी 3-3 पॉजिटिव तथा कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, गुलजार नगर, घाटीवाल, रूपावतों का बेरा, परिहार नगर व चांदणा भाकर से दो-दो पॉजिटिव आए है। वहीं खांडा फलसा, मसूरिया, मधुबन, महामंदिर, बीजेएस, सिवांची गेेट, सोनामुखी नगर सांगरिया, ओलंपिक सिनेमा के पीछे, उम्मेद क्लब एलआईसी कॉलाॅनी, लाैहार कॉलोनी पावटा, सरदारपुरा ए रोड, न्यू कोहिनूर, खेमे का कुंआं, शिकारगढ़, जटिया कॉलोनी, भगवान नगर, बासनी तंबोलिया, तिलक नगर, मंडाेर, सी कीर्ति नगर, मोती चौक, कालीबेरी, सरदारपुरा, शास्त्रीनगर, अमृत नगर, प्रथम बी रोड सरदारपुरा, राईका बाग, बनाड़, ए रोड सरदारपुरा, झालामंड, 10वीं बी रोड सरदारपुरा, राखी हाउस, पुंगलपाडा व एक अन्य क्षेत्र से एक-एक पॉजिटिव सामने आए। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक बोरूंदा व पीपाड़ सिटी से 5, खारिया आनावास स्कूल से 3 तथा गुलसनी गांव, नांदिया कलां, निंबा निंबड़ी, सालावास से एक-एक पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं।

हाईकोर्ट: कुछ की रिपोर्ट बाकी
हाईकोर्ट मुख्यपीठ के एक न्यायाधीश के निजी सचिव के बाद न्यायिक कर्मचारियों की कराई गई जांच में 9 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। बताया जा रहा है, कुछ न्यायिक कर्मचारियों की अभी रिपोर्ट आना बाकी है। निगेटिव आए कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

गुरुवार को इन सभी कर्मचारियों के सैम्पल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में चीफ जस्टिस के एक स्टेनो, चार अन्य जजों के कोर्ट रूम या उनसे जुड़े सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। इस तरह सभी 9 कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
113 ragi; Do not worry, the result of increasing this sampling found 17116 tests, 494 (2.8%) infected in 4 days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top