आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती मंदसौर की 70 वर्षीय कोरोना ग्रसित महिला की शनिवार को मौत हो गई। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि महिला को सांस लेने में तकलीफ, बुखार-निमोनिया की शिकायत पर यहां भर्ती कराया गया था। उसका अंतिम संस्कार अशोक नगर स्थित श्मशान के गैस शवदाहगृह में कराया गया।
इस बीच शहर में तीन डॉक्टर और एक मेल नर्स सहित 15 नए रोगी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सरदारपुरा निवासी 72 साल के यूरोलॉजिस्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या 961 हो गई है। बड़ी बात यह है कि अब तक उदयपुर के डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी, पुलिस जवान, होम गार्ड, नगर निगम अफसर-सफाईकर्मी, यूआईटी कार्मिक सहित कुल 111 कोरोना वॉरियर्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

यूरोलॉजिस्ट की पत्नी भी पॉजिटिव
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सरदारपुरा निवासी सीनियर यूरोलॉजिस्ट और उनकी 65 वर्षीय पत्नी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एमबी अस्पताल के वार्ड-6 में कार्यरत 25 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर भी पॉजिटिव निकला है, जो दिलशान रेजिडेंट हॉस्टल में रहता है इसके क्लोज कॉन्टैक्ट वाले 5 चिकित्सकाें के सैंपल लिए हैं। एमबी अस्पताल का 28 वर्षीय मेल नर्स में भी संक्रमित हुआ है। उसके निकट संपर्क वाले नौ नर्सिंग कर्मियों के सैंपल लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें