जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीताराम मीणा ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से जिले में रिक्त चल रहे कुल 212 पदों के लिए 212 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए आवंटित किए गए हैं। लंबे समय से स्कूलों में रिक्त चल रहे मंत्रालयिक पदों पर कार्मिक नियुक्ति होने से विभाग को फायदा मिलेगा।
अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल बारां में 08 से 12 जुलाई तक किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नवलकिशोर यादव ने बताया कि काउंसलिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं रिक्त पदों की सूचना विभाग की वेबसाइट एवं कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। विभाग के निर्देश पर आठ से 12 जुलाई तक प्रतिदिन 50 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। काउंसलिग के लिए अभ्यर्थी सुबह 10 बजे पंजीयन करा सकेंगे।
समस्त अभ्यर्थी काउंसलिंग के समय उनकी वरीयतानुसार चयनित कैटेगरी जैसे दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, एकल महिला के लिए शपथ पत्र, उत्कृष्ट खिलाड़ी, शहीद आश्रित, पति पत्नी राजकीय सेवा के प्रकरण, असाध्य रोगी आश्रित अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें