कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में सावन माह के पहले सोमवार को हुई अच्छी बारिश किसानों के चेहरे पर खुशियां लेकर आई। सुबह से आसमान में बादल छाने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे से मझोला, टांडा अहिरान, ओगाड़ गांव में तेज बारिश का दौर चला। कस्बे में भी करीब दो बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के दौर से मौसम में ठंडक आने के साथ खुशनुमा बना रहा।
बारिश से पलको नदी में भी पहला उफान आया। तेज बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे और बच्चों व लोगों ने नहाने का आनंद लिया। पलको नदी में उफान आने के बाद बच्चों व लोगों का हुजूम नदी किनारे उमड़ पड़ा।
शाहाबाद| कस्बे में सोमवार सोमवार को करीब दे घंटे तक लगातार रिमझिम बारिश हुई। ग्रामीण बारिश से बचाव के लिए बरसाती, छाता, टॉर्च की खरीदारी करते नजर आए।
छीपाबड़ोद| कस्बे में सोमवार को दिनभर कस्बेवासी गर्मी की उमस से काफी परेशान रहे। इस दौरान बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों को काफी परेशान किया। लेकिन शाम के 4.15 बजे के करीब तेज हवाओं के साथ पौन घंटे तक जमकर वर्षा हुई। जिससे कि गली मोहल्ले व सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें