राष्ट्रीय राजमार्ग 90 के बारां-अकलेरा मार्ग पर सारथल के समीप आने वाली परवन नदी की रपट से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। परवन नदी की पुलिया पर लगातार आधा फीट पानी का बहाव चल रहा है, जो घटता बढ़ता रहता है। टूटी-फूटी पुलिया पर जान जोखिम में डालकर गड्ढों से जद्दोजेहद करते क्षेत्र के मुसाफ़िर भगवान भरोसे नदी पार कर रह हैं। वहीं पुलिया के गड्ढो में फंसे भारी वहानों से लंबी कतार लग जाती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी व संबंधित विभाग की लापरवाही जनता के लिए परेशानी बनी हुई है।
इस साल भी पूरा नहीं हो सका काम
परवन नदी पर बन रहे नये ब्रिज के कार्य को दो वर्ष में पूरा होना था, लेकिन तय समय से विलम्ब चल रहे कार्य से इस वर्ष भी लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले वर्ष क्षेत्र के ग्रामीणों के आपसी सहयोग से नदी की पुलिया के गड्ढों में पत्थर मिट्टी आदि डालकर नदी की रपट को आने जाने के लायक बनाया था, परन्तु नदी में आए बहाव के कारण मिट्टी बह जाने से पुलिया में एक से दो फीट गहरे व दस फीट तक चौड़े गड्ढे बन गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें