आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के बटावदापार गांव में कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।
जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र दशोरा ने बताया कि इस गांव में अरविंद साहू के मकान में अवैध शराब होने की शिकायत मिलने पर सोमवार को उनकी अगुवाई में अजय शर्मा आबकारी निरीक्षक छीपाबड़ौद, उमेशचंद गुप्ता आबकारी निरीक्षक शाहाबाद व भीयाराम गोदारा प्रहराधिकारी आबकारी थाना छबड़ा ने अरविन्द साहू पुत्र हरि प्रसाद साहू के मकान में दबिश दी एवं यहां से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की।
जिसमें 288 पव्वे देशी शराब, कई ब्रांड की 48 बीयर की बोतले व अंग्रेजी शराब के 15 पव्वे के शामिल हैं। सूचना लगने से आरोपी अरविंद साहू मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। इसके खिलाफ के आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 40 हज़ार रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें