जिले में साेमवार काे काेराेना का सबसे घातक वार हुआ। एक साथ 81 लाेग काेराेना पाॅजिटिव आए। इसमें सबसे सर्वाधिक काेराेना पाॅजिटिव 36 मरीज पाली शहर में आए। जबकि अन्य 45 काेराेना पाॅजिटिव मरीज जिले के दूसरे ब्लाॅक से आए। सबसे चाैंकाने वाली बात ताे यह है किइनमें से सिर्फ तीन संक्रमित मरीज ही ठीक हाेकर लाैटे। अब तक जिले में 1295 मरीज मिल चुके हैं।

1040 लोग रिकवर होकर घर भी लाैट चुके है। वर्तमान में 242 केस एक्टिव है। कलेक्टर अंशदीप ने बताया सोमवार को 605 सैंपल की रिपाेर्ट मिली। इसमें से 81 काेराेना पाॅजिटिव मरीज सामने आए। इनमें पाली शहर में 36, जैतारण में 10, साेजत में 8, मारवाड़ जंक्शन में 6, देसूरी-रायपुर में 5-5, सुमेरपुर में 4, रानी में 3 और बाली व पाली ग्रामीण में 2-2 पाॅजिटिव मरीज मिले।

जाेधपुर में पाॅजिटिव आई सुमेरपुर विधायक की रिपाेर्ट
जिले के एक विधायक भी पाॅजिटिव आए। विधायक कुछ दिनाें से बीमार हैं। विधायक और उनके पुत्र की काेराेना की जांच पाली मेडिकल काॅलेज में करवाई गई। इसमें पुत्र पाॅजिटिव आया। विधायक की रिपाेर्ट निगेटिव आई। तबीयत बिगड़ने पर विधायक काे जाेधपुर एम्स में रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें संदिग्ध मानकर सैंपल लिए। इसमें वह पाॅजिटिव आए।

3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

सोमवार को रिकवरी के बाद 3 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। तीनों स्वस्थ हाेकर घर लाैटने वाले लाेग पाली शहर के हैं। पाली शहर 295, सुमेरपुर 126, बाली 106, देसूरी 92, साेजत 88, पाली ग्रामीण 78, राेहट 65, रानी 64, मारवाड़ जंक्शन 45, रायपुर 42 व जैतारण 39 लाेग ठीक हाेकर घर लाैट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhaka Kareena: 81 patients found in the district
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top