शहर में लंबे समय से बिगड़ रही बिजली सप्लाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को बारां व्यापार महासंघ के 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर विद्युत वितरण के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को अवगत कराते हुए जल्द सुधार की मांग करते हुए हुए कहा कि एक पखवाड़े में सुधार नहीं हुआ तो बिजली नहीं तो बिल नहीं की नीति पर चलते हुए कोई व्यापारी जुलाई माह का बिल नहीं चुकाएगा।
व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, संरक्षक देवकीनंद बंसल के नेतृत्व में शहर के व्यापार संघों के अध्यक्ष व पदाधिकारी चारमूर्ति चौराहा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यलय पहुंचे। जहां अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में बताया कि गत छह माह से शहर में बिजली व्यवस्था खराब होने के कारण छोटे कारोबारी व बिजली आधारित उद्योग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। आमजन भी त्रस्त है।
महांसघ प्रवक्ता पीयूष गर्ग ने बताया कि शहर के वर्तमान हालात को देखते हुए लगता नहीं कि बारां जिला मुख्यालय है। दोनों अधिकारियों ने महासंघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में शहर में शटडाउन नहीं लिया जाएगा। जिससे लंबी कटौती नहीं होगी।

साथ ही दोनों महिला कनिष्ठ अभियंता के सहयोग के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। शिकायत के लिए स्थानीय स्तर पर शिकायत कक्ष बनाकर यहीं शिकायत दर्ज की जा सकेगी। महासंघ पदाधिकारियों ने अधिकारियों के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर एक पखवाड़े में भी हालात ठीक नहीं हुए तो बिजली नहीं तो बिल नहीं की तर्ज पर भुगतान बंद कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक सरोजकुमार जैन, पवनकुमार गोयल, माजिद सलीम, धर्मादा संस्था अध्यक्ष हेमराज गोयल, धानमंडी व्यपापार संघ अध्यक्ष देवकीनंद बंसल, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन, खाद्य किराना व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश कुमरा, बर्तन व्यापार संघ के महेंद्र गोयल, मशीनरी व्यापार संघ के सुदर्शन झांब, कन्हैयालाल चित्तौड़ा, थोक किराना व्यापार के मनोज मारू, सत्यनारायण गर्ग, सुरेश गोयल, मंडी व्यापारी सतीश खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, शेख बहादुर मिस्त्री, इंदिरा मार्केट अध्यक्ष पदम पीपलानी, जिनेंद्रकुमार जैन, धर्मादा संस्था अध्यक्ष विमल बंसल, जनरल मर्चेंट के शशिकांत जैन, हाेटल व्यवसायी चंचल शर्मा, आनंद बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Resentment among businessmen on deteriorating power supply system, said - if electricity is not received, bills will not be paid
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top