जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्रीगंगानगर की ओर से कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति के लिए 228 अभ्यर्थियाें की काउंसलिंग शुक्रवार से मटका चाैक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हाेगी। चयनित सभी अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज/ शपथ-पत्र के साथ काउंसलिंग में शामिल हाेना हाेगा।
डीईओ माध्यमिक कार्यवाहक हंसराज यादव ने बताया कि 10 जुलाई काे काउंसलिंग में क्रम संख्या 1 से 50 तक, 11 काे क्रम संख्या 51 से 100 तक, 12 काे क्रम संख्या 101 से 150 तक, 13 काे क्रम संख्या 151 से 200 तक व 14 जुलाई काे क्रम संख्या 201 से 228 तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हाेंगे। रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक हाेगा।
इसके बाद दस्तावेज का सत्यापन सुबह 10 से दाेपहर 12 बजे तक व काउंसलिंग दाेपहर 1 बजे से शुरू हाेगी। सभी अभ्यर्थियाें काउंसलिंग स्थल पर मास्क पहन कर व सैनेटाइजर साथ लेकर अाना हाेगा। काउंसलिंग स्थल पर साेशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्याना रखना हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें