कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों की कोरोना जांच व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने के लिए अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों की अनिवार्य सेंपलिंग की जाए।
असुविधा से बचने के लिए उद्योग विभाग से साथ समन्वय करके छोटे-छोटे समूहों में श्रमिकों को सेंपलिंग के लिए लाया जाए। प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के दामोदर अग्रवाल, अतुल शर्मा, मेवाड़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जेके बागडोदिया, सुशीलकुमार शर्मा, लघु उद्योग भारती के महेश हुरकट, केके जिंदल, सिंथेटिक्स विविंग मिल्स एसोसिएशन के संजय पेडीवाल, दीपक बंसल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें