करीब एक सप्ताह की चुप्पी के बाद रविवार की रात मानसून की दूसरी जोरदार बारिश ने पूरे जिले को भिगो दिया। कई जगह पानी भर गया। बारिश से पहले चली तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों के बड़े डाळे टूट कर नीचे आ गिरे। शहर में विवेक नगर में एक घर की दीवारी और टीन शैड नीचे आ गिरा।

रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू पार्क तक करीब आधा दर्जन स्थानों पर बबूल और नीम की बड़ी डालियां टूट कर सड़कों पर आ गिरी, हालांकि रात को समय होने से किसी को चोट नहीं आई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं में 25 एमएम व सूरजगढ़ क्षेत्र में 22 एमएम पारी बरसा। बारिश ने जहां मौसम खुशनुमा बनाया वहीं कुछ क्षेत्रों में मकान की दीवारें गिर गई। टीन शैड उड़ गए। पेड़ की डाली व टहनियां टूट कर गिर गई।

बरसात से एक दिन में गिरा पांच डिग्री तापमान, सड़कों पर भरा पानी
रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिर कर आठ दिन बाद 38 डिग्री सेल्सियस पर तथा न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री से घट कर 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद देर रात को कभी दोबारा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। तेज हवा के साथ हुई बरसात स विवेक नगर के एक घर की दीवार गिर गई व टीन शैड उड़ गए।

वहीं शहर के सीकर हाइवे, रेलवे स्टेशन, पीरू सिंह सर्किल व कलेक्ट्रेट निवास के पास पेड़ों की डालें व टहनियां टूट गई। रीको इलाके में वारिसपुरा रोड पर हमेशा की तरह रेलवे फाटक से लेकर शास्त्रीनगर मोड़ और धर्मकांटे के समीप निचले इलाकों में पानी भरने से तालाब से बन गए। गणेश मंदिर की ओर से आए पानी के बहाव के साथ आए कचरे से गंदगी हो गई।
सूरजगढ़ | क्षेत्र में शनिवार रात को बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से बारिश होने से लोगों को राहत मिली।
मंडावा | क्षेत्र में रात को करीब 10 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात होने से फसल को जीवनदान मिला है। मानसून की पहली बरसात से किसानों के चेहरे खिले तथा मानसून से पूर्व हुई बरसात से उगी फसल को जीवनदान मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy at midnight, 25 mm in Jhunjhunu with strong wind and 22 mm in Surajgarh
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top