हरियाणा की ओर से इलाके में आए टिड्डी दल को कृषि विभाग की टीमों ने बेरला व भापर में कंट्रोल कर किसानों की फसल में नुकसान होने से बचाया।कृषि विभाग के सहायक निदेशक मोहन दादरवाल ने बताया कि शनिवार की शाम हरियाणा सीमा से बुहाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाले करीब 3 किलोमीटर लंबे व 2 किलोमीटर चौड़ाई वाले टिड्डी दल ने रात्रि में बेरला, भापर व कुम्हारों का बास में पड़ा डाला।
सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीमों ने कृषि अधिकारी रणवीर सिंह पूनिया, प्रेम कुमार, सहायक कृषि अधिकारी राजवीर मान, संदीप कुमार, धनपत आदि के नेतृत्व में रातभर कीटनाशक रसायनों का स्प्रे कर टिड्डियों का खात्मा किया। किसानों की फसलों को बचाया। इधर, रविवार को भी इलाके के कई गांवों में टिड्डियों के झुंड ने प्रवेश किया जिनको किसानों ने थाली, पीपे आदि बजा कर उड़ाया।
शनिवार रात्रि को आया टिड्डी दल
बुहाना | क्षेत्र में शनिवार की रात चौथी बार आए टिड्डी दल ने किसानों को परेशान किया। हरियाणा की ओर से आया टिड्डी दल बेरला गांव से गुजरते समय अंधेरा होने के कारण, कुछ टिड्डी गांव के ढाब जोहड़ में रुक गई। ग्रामीणों को पता चलने पर विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने वहां पहुंच कर दवाई का छिड़काव किया।
संदीप कुमार योगी व मुकेश ने बताया कि ठोठी गादली की तरफ से टिड्डी दल आने की सूचना मिलने पर लोग अपने खेतों में पहुंचे और परात, थाली, पीपा आदि बजाने लगे। काफी टिड्डियां उड़ गए, लेकिन कुछ जगह टिड्डियों ने पड़ाव डाल दिया। ढाब जोहड़ में पड़ाव डाले इन टिड्डियों पर स्प्रे कर उनका खात्मा किया गया। कुछ बची हुई टिड्डियां रविवार को सुबह सूरजगढ की ओर निकल गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें