गोठड़ा में श्री सीमेंट के प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। कंपनी ने प्लांट के लिए अधिग्रहित की गई 142.16 हैक्टेयर भूमि पर चारदिवारी बनाने का काम शुरू कर दिया है।

श्री सीमेंट के उपाध्यक्ष (वाणिज्य) सुनील गुप्ता व महाप्रबंधक संजीव लोढ़ा ने रविवार को यहां बताया कि विधायक की मध्यस्थता में किसानों के साथ के हुए समझौते के अनुसार निर्धारित 10 लाख रुपए प्रति कच्ची बीघा के हिसाब से जमीन खरीद की जा रही है, वर्तमान बाजार दर के साथ ही साथ क्षेत्र में अन्य औद्योगिक इकाई द्वारा किए जा रहे भुगतान से काफी अधिक है।

कंपनी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है कि इस दर पर 31 जुलाई 2020 तक ही जमीन खरीदी जाएगी। इसके बाद खनन क्षेत्र की भूमि के प्रतिफल का भुगतान 6.50 लाख रुपए प्रति कच्ची बीघा तथा मौजूदा निर्माण कार्य का भुगतान 900 रुपए वर्ग फीट पक्का कमरा, 250 रुपए वर्ग फीट टीन शेड, 350 रुपए वर्ग फीट टीन शेड कमरा, 100 रुपए वर्ग फीट चारदीवारी, 500 रुपए वर्ग फीट बरामदे की दर से ही दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top