जयपुर एसीबी ने उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के फाइनेंशियल एडवाइजर (एफए) आबिद खान और दलाल आरिफ काे बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से दाे लाख रु. घूस लेते गिरफ्तार किया। आराेपी आबिद खान गुरुवार काे ही एक लाख रुपए ले चुका था। देर शाम तक उसके उदयपुर और काेटा स्थित घर में तलाशी चली।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि 3 माह पहले ठेकेदार प्रवीण ने एसीबी में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसने स्मार्ट सिटी के तहत कई काम किए। यहां उसके करीब 40-50 लाख रुपए के बिल बकाया थे। इन्हें पास करने की एवज में आबिद खान ने दलाल के जरिये 3 लाख रु. मांगे।
शिकायत के बाद से ही वेरिफिकेशन चल रहा था। इस बीच आबिद छुट्टियों पर चला गया था। इस मामले में स्मार्ट सिटी कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी पूछताछ की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें