मंडावर-रैणी मार्ग पर शुक्रवार को गांव भूडा के पास बाइक सवार तीन बदमाश अलवर के नाटाणी मेडिकल के सेल्समैन से करीब 65 हजार लूट ले गए। सेल्समैन मारुति वैन लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में वेटनरी दवाओं की सप्लाई व कैश कलेक्शन के लिए आया था। लौटते समय उसके साथ वारदात हुई।
पीड़ित सेल्समैन संजय जैन व ड्राइवर घनश्याम कुमावत ने बताया कि वह अलवर से मालाखेड़ा, जमालपुर, लक्ष्मणगढ़, गढीसवाईराम व दौसा जिले के मंडावर में वेटनरी दवाईयों की सप्लाई व कैश कलेक्शन कर मंडावर से रैणी की तरफ आ रहा था। शाम करीब 4.30 बजे गांव भूडा से निकलते ही इनफील्ड बाइक पर सवार तीन युवकों ने वैन रुकवा ली।
बदमाशों ने एक साथी को वैन में बैठाकर अलवर ले जाने के लिए कहा। उसने मना किया तो बदमाशों ने बाइक आगे लगा दी। ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसके सिर पर कट्टा लगा दिया तथा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 65 हजार रुपए, रसीद बुक व दो फर्मों के चैक थे।
बदमाशों ने वैन की चाबी निकालकर खेत में फेंक दी और फरार हो गए। चाबी ढूंढने के बाद ड्राइवर व सेल्समैन रैणी थाना पहुंचे व पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें