शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के पास रामानंद मार्केट स्थित स्टार एडवरटाइजिंग की छत पर लगे एसी की मशीन को उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोसी के जाग जाने पर बदमाश दुकान की छत से कूदकर भाग गया। कोतवाली थाना पुलिस ने एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया है।

दुकान मालिक जितेंद्र जीतू ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे चोर दुकान की छत पर चढ़ा और छत पर लगी एसी मशीन के गैस पाइप को काटकर मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया, तभी दुकान के सामने वाले मकान की छत पर खड़े पडोसी ने चोर को देख लिया। पड़ोसी के शोर करने पर चोर छत से कूदकर भाग निकला।

दुकान मालिक ने बताया कि वह पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि देर रात को तिलक मार्केट में संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले युवक जगमोहन पुत्र अनिल सोमवंशी निवासी केडलगंज को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक से वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, रामानंद मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रात के समय पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top