भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत पांचू क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 754के में किसानों की अवाप्ति भूमि में विभिन्न मांगों को लेकर शरह पांचू में किसानों का धरना 5वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल किसान लक्ष्मण खिलेरी ने कहा कि जब तक अवाप्ति भूमि अधिग्रहण का बाजार मूल्य से 4 गुना मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसानों के धरना अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगा।
भारत माला संघर्ष समिति पांचू अध्ययन गुमाना राम गोदारा ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर अमल नहीं किया जाता तब तक हाइवे का कार्य शुरू नहीं करने देंगे। धरने में भंवरलाल गोरछिया , भारत माला संघर्ष समिति पांचू अध्यक्ष गुमाना राम गोदारा, लक्ष्मण खिलेरी, लिखमाराम खिलेरी, प्रहलाद गोदारा, पूर्णाराम सियाग, भंवरलाल, मोटाराम लेघा, मोहनराम, रेवंतराम, नारायणराम सियाग, भादरराम, नेनूराम, गोपाल, रामेश्वर लाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें