वन विभाग सुल्तानपुर और लाडपुरा रेंज की टीम ने मंगलवार रात डाढ़ देवी वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसीएफ तरुण मेहरा ने बताया कि वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई करते हुए दाढ़ देवी वन क्षेत्र में तड़के 3.30 बजे लाडपुरा और सुल्तानपुर की टीम पहुंची। यहां पर एक जेसीबी की मदद से तीन डंपर में अवैध खनन कर पत्थरों को भरा जा रहा था। इस दौरान दोनों टीमों ने अवैध खनन करने वालों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने मौके से तीन डंपर और एक जेसीबी को जब्त किया।
मौके से ड्राइवर और 6 जनों को गिरफ्तार भी किया है। इनके खिलाफ वन अधिनियम के मामला दर्ज किया गया है। एसीएफ मेहरा ने बताया कि अवैध खनन के मामले में चरण चौकी निवासी नारायण के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के आसपास वन भूमि पर माफिया अवैध खनन और अतिक्रमण कर रहे हैं। डाढ़ देवी, अंनतपुरा, नांता सहित कई क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण और खनन जारी है।
कैटल गार्ड पर माफिया ने चाकू से किया हमला, लूटपाट की
एसीएफ मेहरा ने बताया कि मंगलवार रात्रि 11.30 बजे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम मेंबर सत्यनारायण रायपुर से फोरलेन की ओर जा रहा था। अचानक रास्ते में अवैध खनन करने वालों गिरोह के लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल और पर्स लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें