कोरोना ने मंगलवार को दिल दहला दिया। एक ही दिन में 126 नए रोगी मिले, जो कोरोना काल के 109 दिन में सर्वाधिक है। इनमें से 25 संक्रमित मुंबई, दिल्ली व हावड़ा से आई ट्रेनों में मिले। इनके अलावा चार गांवों से और शेष शहर के कौने-कौने से सामने आए। वहीं शहर में संक्रमण से 62वीं मौत भी हुई।
एम्स में जालोरी गेट के अंदर रहने वाले 63 वर्षीय मोहम्मद याकूब ने दम तोड़ दिया। जुलाई का यह पहला सप्ताह कोरोना के लिहाज से सबसे खतरनाक रहा। इन 7 दिनाें 420 नए रोगी मिले, यानी औसतन 60 रोगी रोज मिले। इसके साथ ही 11 रोगियों की मौत भी हो गई। अगर संक्रमण की स्पीड ऐसी ही रही ताे इस माह में 1800 से अधिक राेगी मिलने की आशंका है। वहीं जून के पहले 7 दिनों 315 और पूरे माह में 1263 रोगी मिले थे।
चिंताजनक बात यह है कि मंगलवार काे हुई 3485 सैंपल की जांच में से 3.61% पाॅजिटिव मिले, जाे अब तक के सर्वाधिक है। मेडिकल काॅलेज में 1794 सैंपल की जांच में 61, एम्स में 464 में से 26 व डीएमआरसी में 1227 में से 39 पाॅजिटिव आए। इसके साथ ही कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 3213 पहुंच गया।
वहीं 40 और राेगियाें काे डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 13 काे मेडिकल काॅलेज के अस्पतालाें से, 17 काे एम्स व 10 काे हाेमआइसाेलेशन से छुट्टी मिली। अब तक 79.95% राेगी ठीक हाे चुके हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर 582 हाे गए। उधर, जेएनवीयू के इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल संख्या 3 में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव आया। अन्य छात्रों ने कोरोना टेस्टिंग करवाई और हॉस्टल में सेनेटाइजेशन भी करवाया गया।
मो. याकूब (63): नसाें में खून के थक्के जमने से मौत
जालोरी गेट के अंदर रहने वाले मोहम्मद याकूब 23 जून को पॉजिटिव पाए गए थे। उनका एम्स में उपचार चल रहा है। उन्हें कोरोना के अलावा कोई दूसरी बड़ी बीमारी नहीं थी। संक्रमण के कारण उनकी नसों में खून के थक्के जम गए थे, इससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उपचार के दौरान मंगलवार शाम 5:45 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
जुलाई में संक्रमण की सुपर स्पीड: 3 दिन 50+ और पहली बार 100+ रोगी मिले
जुलाई के पहले सप्ताह में से 3 दिन ऐसे रहे जब 50 से अधिक नए संक्रमित मिले। मंगलवार को पहली बार आंकड़ा 100 पार कर 126 पहुंच गया। इससे आक्रामक होते संक्रमण का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले अप्रैल में 19 व 29 तारीख को ही 50 से अधिक रोगी मिले थे। जून मई में 7 दिन संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार गया। 4 मई को सर्वाधिक 80 रोगी मिले थे। यह रिकॉर्ड 7 जून को 81 रोगी मिलने के साथ टूटा। जून में 10 दिन 50 से अधिक रोगी मिले थे।
सर्वाधिक 16 प्रतापनगर से, एनएलयू से 2, एम्स का रेजिडेंट व स्टूडेंट भी पॉजिटिव
नए रोगियों में सर्वाधिक 25 संक्रमित अन्य राज्यों से ट्रेनों में आए यात्री रहे। प्रतापनगर के क्षेत्र से भी 16 रोगी मिले। इनमें से 7 शॉपिंग सेंटर से, बिजलीघर के पीछे व प्रतापनगर से 2-2, काली टंकी वाली गली, ई/463 हुडको क्वाटर, बंगाली क्वाटर, संजय सी कॉलोनी व इंद्रा कॉलोनी से एक-एक रोगी मिला।
वहीं चौहाबो में 7 इनमें 21ई/65 से 2, 17/616 व 15/214 से 1-1, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड से 4, रामेश्वर नगर से 4 इनमें एफ/25 से 3 व मकान नंबर 133 से, 51 पदमावती नगर पावटा से 3, धारा बास महामंदिर से 3, लालसागर से 3 इनमें 1 आदर्श नगर में, कलाल काॅलाेनी गली नंबर 6, 7 व 11 से 3, गूंदी का माेहल्ला से 3, फौजी हाउस सुभाष नगर से 3, मनाना की हवेली घांचियों का बास से 3 रोगी मिले।
पावटा बी रोड, मंडोर, खांडा फलसा, बासनी सैकंड फेज, रामस्वरूप नगर, एम्स हॉस्टल, मानसरोवर नगर पीएफ रोड व शास्त्रीनगर से 2-2 रोगी मिले। वहीं भोपालगढ़, बकरा मंडी, व्यास पार्क चांदपोल, शिकारगढ़, खिचियान मालियों बास फलोदी, बावड़ी, नागौरी गेट के अंदर, श्रीराम नगर, बीजेएस चौराहा, पोलो सैकेंड, 54 लालबाग नागौरी बेरा, फतेह सागर मेड़तीगेट, बच्चे की गली गुलाब सागर, धारीवालों का बास, जगजीवनराम कॉलोनी, श्रीयादे नगर माता का थान, रामदेव मोहल्ला, रामपोल की बारी, यश नंदनवन ग्रीन पाल रोड, जालोरी गेट के अंदर, आर्य नगर, डीपीएस चौराहा, पांचबत्ती सर्किल, 123 श्रीकृष्णा नगर, बॉम्बे डाइंग के पीछे नई सड़क, भगत की कोठी, बरकतुल्लाह खां कॉलोनी दर्पण सिनेमा के पीछे, अजीत कॉलोनी, संजय गली नंबर 2 सूरसागर, पावर प्लांट बाप, आखलिया डी 25 व देवी राेड गली नंबर 15 कमला नेहरू नगर से एक-एक रोगी मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें