कस्बे में शाम 7 बजे हुई झमाझम आधा घंटे बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। लगातार हो रही बारिश से जल स्त्रोतों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। वहीं लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी है। किसानों का कहना है कि मौसम साफ नहीं होने से फसलों की चाल प्रभावित हो रही है।
आवर. सावन के पहले दिन लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं शाम आठ बजे बाद छाए बादलों ने रिमझिम बारिश शुरू की। इससे लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिली। शाम आठ बजे शुरू हुई बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली।
बकानी में आधा घंटे बारिश हुई
सावन के पहले सोमवार को शाम साढ़े 5 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश होने से उमस से राहत मिली। सुबह तेज गर्मी उमस से लोगों का बुरा हाल था। शाम को बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली।बारिश तेज होने से गली मोहल्ले में पानी बह निकला। फसलों में पानी आवश्यकता थी, बारिश से खिल उठी। क्षैत्र में थोबडिया, भानपुरिया महेशपुरा मे बारिश हुई।
जावर. क्षेत्र के सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहने के बाद शाम 4 बजे काली घटाएं छा गई। उसके बाद हवा के साथ लगभग 2 घंटे तक हल्की बारिश हुई। जावर व क्षेत्र के आसपास के गांव में बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें