मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने प्रदेश में काेराेना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर फाेकस करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं। गहलाेत ने साेमवार काे मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां कहीं भी हैल्थ प्रोटोकाॅल के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं, वहां लोगों काे समझाने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई कर नियमों की सख्ती से पालना कराई जाए। सीएम ने कहा कि आम लोगों को यह समझना होगा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में इस वैश्विक महामारी के अधिक गंभीर रूप में सामने आने की आंशका जाहिर की है।
ये 3 अहम कदम, जाे काेराेना काे काबू करेंगे
1 सैंपल का माइक्रो-मैनेजमेंट: सीएम ने कहा- संदिग्ध मरीजों के जांच सैंपल का माइक्रो-मैनेजमेंट कर ये सुनिश्चित करें कि कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में देरी नहीं हो।
2 मृत्युदर कम करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोरोना की मृत्युदर को घटाने पर विशेष ध्यान दें।
3 क्वारैंटाइन मरीजाें की निगरानी: गहलोत ने क्वारैंटाइन में रह रहे संदिग्धों की 100% चेकिंग के लिए सघन अभियान के भी निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें