खानपुर निवासी एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसकी शिकायत परिजनों ने एसपी को परिवाद देकर की है।
खानपुर निवासी नाबालिग युवती के परिजनों ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि खानपुर बस स्टैँड निवासी जावेद पुत्र जाकीर उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 24 जून को खानपुर थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन आज तक पुलिस उनकी नाबालिग युवती को बरामद कर नहीं ला सकी।
परिजन बार-बार थाने के चक्कर लगा रहे है, लेकिन उनको कोई संतोषप्रद जबाव भी नहीं मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें