जिला एसआरजी अस्पताल सोमवार को कोरोना फ्री हो गया। अब यहां एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं है। इधर, जिला भी कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले में अब 378 में से 372 मरीज ठीक हो गए हैं। चिकित्सा विभाग का दावा है कि रात तक तीन और मरीज रिकवर हो सकते हैं।
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि जिला एसआरजी अस्ताल के कोविड-19 वार्ड में मध्यप्रदेश के दो पॉजिटिव मरीज भर्ती थे। वे भी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उनको सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी के साथ जिला एसआरजी अस्पताल कोरोना फ्री हो गया।
जिले में सामने आए 378 कोरोना पॉजिटिव में से 141 रोगियों का जिला एसआरजी अस्पताल में इलाज हुआ। इसमें ऐसे रोगी भी शामिल थे, जिनको पहले तो लक्षण नहीं होने पर कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था, लेकिन वहां तबीयत खराब होने पर उनको जिला एसआरजी अस्पताल लाया गया, यहां सीनियर डॉक्टर और खासकर रेजिडेंट डॉक्टर जो कोरोना काल में प्रथम योद्धा बनकर सामने आए और इन मरीजों के बीच रहकर इनका इलाज किया। इसी का नतीजा है कि यहां आने वाले सभी मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे।
एक भी डेथ नहीं होने दी: जिला एसआरजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए हैं, इनमें से कुछ मरीज ऐसे भी थे, जिनकी इलाज के दौरान तबीयत गंभीर हुई और उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। ऐसे मरीजों की संख्या 10 रही। इसके अलावा एक गंभीर रोगी भी सामने आया, जिसको वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी, लेकिन वह भी ठीक हो गया। इस पर यहां एक भी मौत नहीं होने दी। यहां से सभी मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
269 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव: जिले में सोमवार शाम तक भी कोई कोरोना रोगी सामने नहीं आया है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की एडवांस लैब में प्रथम लाॅट में 269 सैंपल टेस्ट के लिए लगाए गए थे, इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अब केवल छह केस एक्टिव: जिले में 7 अप्रैल को कोरोना वायरस के दो रोगी पिड़ावा में मिले थे। इसी के साथ यहां कोरोना ने दस्तक दी थी। इसके बाद जिले के विभिन्न कस्बों में एक के बाद एक कोरोना रोगी मिले। जिले में सबसे अधिक रोगी झालरापाटन में 278 मिले थे। यहीं पर कोरोना विस्फोट हुआ था, लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही कि सभी मरीज ठीक हो गए। अब जिले में केवल 6 ही केस एक्टिव हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें