मथानिया थाना इलाके के नेवरा में रहने वाले एक किराणा स्टोर के व्यापारी से शनिवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने 75 हजार रुपए लूट लिए। नकाबपोश दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को पहले टक्कर मारी। फिर बाइक से उतरकर बैग छीनकर भाग गए। बाइक से गिरा व्यापारी संभल पाता, तब तक वे भाग गए। हालांकि आसपास से लोग एकत्रित हुए, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई। देर रात कर निशानदेही के आधार पर बदमाशों के लिए सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन रविवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।

मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि नेवरा रोड निवासी हरिराम पुत्र रूगाराम सुथार की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी तिंवरी फांटा पर किराणा दुकान है। दुकान व घर के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर का फासला है। रात पौने नौ बजे दुकान मंगल कर बाइक पर घर जा रहे थे कि कच्ची सड़क से अंधेरे का फायदा उठाकर दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और गाड़ी को टक्कर मारकर बैग लूट लिया। बैग में 75 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, दस्तावेज और दुकान की चाबियां व मोबाइल था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top