एएनएम भंवरी अपहरण व हत्या मामले के आरोपी परसराम विश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर जमानत नहीं मिल पाई। आरोपी पिछले 8 साल से जेल में है और उसने सातवीं बार जमानत के लिए आवेदन किया था। याचिकाकर्ता परसराम की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र पेश कर इस मामले की धीरे चल रही ट्रायल की ओर ध्यान आकृष्ट किया और जमानत देने का आग्रह किया।
कोर्ट को बताया कि डेढ़ साल तो केवल डीएनए एक्सपर्ट अंबर बी कार को समन जारी व बुलाने में जाया कर दिया। सीबीआई की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक पन्नेसिंह रातड़ी ने जमानत का कड़ा विराेध किया। दोनों पक्ष सुनने के बाद जस्टिस दिनेश मेहता ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें