शहर का प्रमुख डायलाब तालाब इन दिनों साफ सुथरा और स्वच्छ दिखाई दे रहा है। तालाब में न तो काई है और न ही जलकुंभी। दो माह पहले यह तालाब जलकुंभी और कचरे से अटा पड़ा था। अंदर काई, कचरा और सीवरेज का पानी तक आता था। फिर दो माह पहले नगर परिषद की ओर से डायलाब तालाब की साफ सफाई का ठेका दिया गया, इसके बाद तालाब में से नाव और जेसीबी के सहारे पूरी जलकुंभी, कचरा और सीवरेज की गंदगी निकाली गई।
अब यह तालाब पूरी तरह से साफ सुथरा और स्वच्छ नजर आने लगा। इसी तालाब में गणपति प्रतिमाओं और मोहर्रम के ताजियों का विसर्जन भी किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें