शहर में बारिश की संभावना कम होने के बाद पारे में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शहर का अधिकतम पारा 2 डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान मामूली गिरकर 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में नमी मिलने की संभावना कम होने से बारिश के आसार कम हैं।

शहर में सुबह से शाम तक बादलों की हल्की आवाजाही चल रही थी, लेकिन अरब सागर की तरफ से नमी मिलना बंद होने की वजह से बारिश की संभावनाएं नहीं बन पाईं। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में बारिश की दो वजह से संभावनाएं बनी हुई थी, पहली अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से लगातार राजस्थान की तरफ नमी व बादल पहुंच रहे थे और दूसरी यहीं से मानसून टर्फ लाइन भी गुजर रही थी। लेकिन एक तरफ तो टर्फ लाइन जो उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तरफ से हाेते हुए राजस्थान की तरफ आ रही थी, वह हिमाचल की तरफ शिफ्ट हो गई।

वहीं दूसरी ओर अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र गुजरात से पाकिस्तान की तरफ होते हुए मस्कट की तरफ बढ़ गया। इन दोनों वजह से बारिश की संभावनाएं मौजूदा हालातों में कम हो गई हैं। ऐसे में शहर का तापमान बढ़ने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top