नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को निगम की शाखाओं की अलग-अलग बैठक ली। उन्होंने सफाई विंग से कहा कि निगम का मुख्य कार्य सफाई, सीवरेज को दुरुस्त रखना और स्ट्रीट लाइट का बेहतर रखरखाव करना है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाएं।
राजस्व विंग की बैठक में कहा कि बकाया टैक्स की वसूली में तेजी लाएं। यूडी टैक्स, लीज के साथ अन्य बकायादारों को नोटिस देकर वसूली करें। अभियंता शाखा के अधिकारियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। मानसून से पहले टूटे मेनहोल, नाली-नालों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से करें।
उन्होंने लैंड बैंक, लेखा शाखा, नांदड़ी गोशाला, मैरिज प्लैस, भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण अनुमति, निगम गैराज, स्वच्छ भारत मिशन, अग्निशमन शाखा और एनयूएलएम शाखा के अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। निगम में भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण अनुमति, लीज डीड, सब डिवीजन और संयुक्तिकरण के लंबित प्रकरणों को लेकर चर्चा की। बैठक में निगम उपायुक्त अयूब खान, अश्विनी के. पंवार, आकांक्षा बैरवा सहित मुख्य अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें