सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने यूजर्स के लिए एक मजेदार फीचर लाॅन्च किया है, जिससे वे अपना वर्चुअल कार्टून या एनिमेटेड कैरेक्टर बना सकते हैं। अवतार नाम का ये फीचर फेसबुक एप के लेटेस्ट वर्जन में शामिल है और अब भारत में यह ऑप्शन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

अवतार फीचर कई चेहरों, हेयर स्टाइल और आउटफिट्स को सपॉर्ट करता है जिन्हें खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए कस्टमाइज किया गया है। एक बार अवतार बनाने के बाद यूजर्स मैसेंजर पर अपने चेहरे वाले स्टिकर्स भेज सकेंगे और कमेंट्स में भी यूज कर पाएंगे। सबसे पहले स्नैपचैट की ओर से बिटमाेजी का ऐसा कॉन्सेप्ट देखने को मिला था।
ऐसे मिलेगा अवतार ऑप्शन

सबसे पहले फोन में फेसबुक और मैसेंजर एप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। आपके फोन में दोनों एप्स का ओरिजनल वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए, लाइट वर्जन नहीं। इसके बाद आपको कई जगह अवतार क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा। आप कमेंट सेक्शन में जाएं और स्टिकर्स वाले स्माइली आइकन पर टैप करें तो मेक याेर अवतार लिखा दिखेगा।

इसके अलावा फेसबुक एप ओपन करने के बाद सबसे किनारे तीन लाइन वाले हैमबर्गर आइकन पर भी टैप कर सकते हैं। इस पर टैप करने के बाद आपको बैंगनी रंग का छोटा आइकन अवतार्स के साथ दिखेगा। अगर यह ऑप्शन ना दिखे तो नीचे स्क्रॉल कर सी माेर पर टैप कर सकते हैं।

ऐसे बना पाएंगे क्यूट अवतार
अवतार ऑप्शन पर टैप करने के बाद आपको एक स्क्रीन दिखेगी, जिस पर ब्लैंक चेहरा नजर आएगा। यहां अपने चेहरे के हिसाब से आप स्किन के रंग और हेयरस्टाइल से लेकर कपड़े तक सलेक्ट कर पाएंगे। अपना चेहरा देखने की जरूरत पड़े तो आप टॉप राइट में दिए मिरर आइकन पर टैप कर सकते हैं। सब कुछ सेट होने के बाद आपको डन करना होगा।

वाट्सएप पर एनिमेटेड स्टीकर का कर सकेंगे इस्तेमाल

वाट्सएप ने अपने मोबाइल एप व वेब के लिए नए अपडेट्स का एलान किया है। एंड्रॉयड और आईफोन पर मौजूद वाट्सएप में कई नए फीचर्स मिलेंगे जिसमें एनिमेटेड स्टीकर्स व क्यूआर कोड शामिल हैं। साथ ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग के फीचर में भी सुधार होगा। जियो फोन पर वाट्सएप के लिए भी स्टेटस सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप वेब पर डार्क मोड फीचर भी आएगा।

  • एनिमेटेड स्टीकर : सबसे पहला फीचर एनिमेटेड स्टीकर का है। स्टीकर वाट्सएप पर चैटिंग के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे तरीकों में से एक हैं।
  • क्यूआर कोड : इससे प्लेटफॉर्म पर नए कॉन्टैक्ट को एड करना आसान हो जाएगा। आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं, तो उसके क्यूआर कोड को स्कैन करके उन्हें अपने कॉन्टैक्ट में जाेड़ सकेंगे। नंबर की डिजिट डालने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • वाट्सएप वेब के लिए डार्क मोड : वाट्सएप वेब और डेस्कटॉप के लिए डार्क मोड का फीचर आ रहा है। इस साल के शुरू में वाट्सएप ने मोबाइल एप के लिए डार्क मोड का फीचर लॉन्च किया था।
  • बेहतर ग्रुप वीडियो कॉलिंग: अब वाट्सएप पर आप प्रेस और होल्ड करके सदस्य की वीडियो को फुल स्क्रीन कर सकते हैं। इसके साथ आठ या कम सदस्यों की ग्रुप चैट में वीडियो आइकन भी दिया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New feature on Facebook; This is how you create your animated avatar
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top