शहर में कोरोना संक्रमण का प्रभाव परकोटे से निकलकर बाहरी क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहा है। बावजूद, सुपर स्प्रेडर की जांच शहर में बंद कर दी गई। वह भी उन हालात में जब सुपर स्प्रेडर के 40 सैंपल में एक कोरोना संक्रमित मिल रहा था। राजापार्क में एक सब्जी विक्रेता के पॉजिटिव आने के बाद से जयपुर में सुपर स्प्रेडर की सैंपलिंग शुरू की गई थी। लेकिन, 15 जून को यह सैंपलिंग बंद कर दी गई।

सीएमएचओ डाॅ. नरोत्तम शर्मा कहते हैं- मेडिकल टीमें वंदे भारत अभियान में विदेशों से आए लोगों की जांच में लगी है। वहां से ज्यादा केस आए हैं। वैसे हमारी टीमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी की जांच कर रही हैं। सुपर स्प्रेडर की जांच कराएंगे।

राजापार्क में मिला सब्जी वाला शहर का पहला सुपर स्प्रेडर था

राजापार्क में सब्जीवाले के पॉजिटिव आने के बाद 28 अप्रैल से 15 जून तक 357 क्षेत्रों से 20650 सैंपल लिए। इनमें 127 दुकानदार और इनके संपर्क से 378 संक्रमित हुए। सुपर स्प्रेडर में मिल्कमैन, सब्जीवाले, राशन-दवावाले, धोबी, बार्बर, हलवाई, वाहन चालक, वाइन सैलर शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top