सूरसागर थाना इलाके के राजबाग बस्ती में किराए पर रहने वाले बीएससी छात्र ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी मर्जी से मर रहा है। इसका जिम्मेदार वह खुद है। मेरे मरने के बाद किसी को परेशान न किया जाए। घटना का पता गुरुवार सुबह उसके भाई के नींद से जागने पर चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि ओसियां तहसील के पांचला खुर्द हाल राजबाग सूरसागर मेें किराए पर रहने वाले 18 साल के पोकरराम पुत्र भैराराम जाट अपने भाई भोमाराम के साथ यहां रह रहा था। पोकरराम बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद पोकरराम कमरे में सोने के लिए चला गया।

सुबह आठ बजे भाई उठा, तब वह फंदे पर लटका मिला। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मर्जी से मरने के साथ खुद को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के भाई भोमाराम की तरफ मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया, जहां कोविड जांच सहित अन्य कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top