करवड़ थाने के घड़ाव निवासी शोभा (30) ने घर में रस्सी से फंदा लगा जान दे दी। घटना के वक्त तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं ससुर चाय पीने जैसे ही कमरे में गए तो पुत्रवधु लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कोविड जांच करवाई गई।

उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार शाम को मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि शोभा पत्नी नरेंद्र चौधरी ने घर में रस्सी का फंदा लगा जान दे दी। पति नरेंद्र शहर में एक किताबों की दुकान पर नौकरी करता है, वह घर पर नहीं था। उनके पीहर वालों को माणकलाव से बुला लिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top